BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रम मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा- कोरोना के जंग में संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना लक्ष्य

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
श्रम मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा- कोरोना के जंग में संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना लक्ष्य
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता देर शाम सदर प्रखंड के अकौना गांव पहुंचे. यहां वे ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका समाधान का आश्वासन दिया.

ग्रामीणों की समस्या जानने गांव पहुंचे श्रम मंत्री ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठे और एक-एक कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जाना. जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अविलंब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का भरोषा जताया.

मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में सरकार का एक सूत्री कार्यक्रम कोरोना के जंग में संक्रमण को राज्य से पूरी तरह समाप्त करना है.

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ग्रीन जोन में रहने वाले चतरा के कुछ प्रखंडों में संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. बावजूद आम लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. मंत्री ने आम लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतते हुए सरकारी निर्देशों को मानते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि भले ही चतरा के अलावे राज्य के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार पुष्टि हो रही है. लेकिन उससे भी बड़ी राहत की बात तो यह है कि जितने तादाद में संक्रमित मरीज चिन्हित हो रहे हैं उससे ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पतालों से वापस अपने घर को भी लौट रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चतरा के भी शेष बचे संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर लौट जाएंगे. दो दर्जन संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है, शेष बचे लोगों का भी नेगेटिव ही आएगा. ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद श्रम मंत्री रांची रवाना हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणेश हांसदा की शहादत की खबर पर माता-पिता हो गये गुमशुम 

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ता शाम में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Next Post
कांग्रेस कार्यकर्ता शाम में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ता शाम में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d