BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करंट लगने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस कर रही जांच
Share on FacebookShare on Twitter

बेगूसराय: बेगूसराय के बरौनी एनटीपीसी एक्सटेंशन प्रोजेक्ट स्टेज-दो में काम कर रहे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई. घटना के बाद साथी मजदूर उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान सिमरिया पंचायत-दो के कसहा निवासी रंजीत कुमार उर्फ कारी के रूप में की गई है. मृतक एसआर इलेक्ट्रीकल्स कंपनी में कार्यरत था.

घटना के संबंध में मृतक के साथियों ने बताया कि रंजीत प्रेशर मशीन में सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उसका दाहिना हाथ करंट प्रवाहित इलेक्ट्रिकल पैनल की चपेट में आ गया जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीण एवं मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर रखकर बवाल काटा.

बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन के महासचिव प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मृतक को उचित मुआवजा और उनकी पत्नी को कारखाना में नौकरी समेत अन्य मांग को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन से लिखित समझौता होने के बाद शव को हटाया जाएगा. इस संबंध में मानव संसाधन अधिकारी दिनकर शर्मा ने बताया कि नियमानुसार कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को सभी सहायता मुहैया कराई जाएगी. इस संबंध में कंपनी, यूनियन एवं मृतक के परिजनों से बातचीत कर शव को वहां से हटाया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, छात्रा की मौत

Next Post

चाय बागान के पास ताबड़तोड़ चली गोलियां, 3 युवक घायल, 2 गंभीर

Next Post
फूल कारोबारी पर हमला, बाल-बाल बचे

चाय बागान के पास ताबड़तोड़ चली गोलियां, 3 युवक घायल, 2 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d