BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुस्तक का रूप लेगी सरयू राय की भ्रष्टाचार पर लिखी चिट्टी

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in Uncategorized
पुस्तक का रूप लेगी सरयू राय की भ्रष्टाचार पर लिखी चिट्टी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रघुवर सरकार में मंत्री रहे विधायक सरयू राय ने सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के बारे में कई चिट्ठी लिखी थी. इसे अब वे किताब का रूप देने जा रहे हैं. इसकी तैयारी में वे लगे हैं. पुस्तक प्रकाशित होने के बाद इसे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे. यह जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट में दी है.

राय के मुताबिक रघुवर सरकार में उन्होंने विभिन्न विभागों में व्याप्त अनियमितता को लेकर कई चिट्ठियां लिखी थीं. उनमें से चुनिंदा चिट्ठियों को वह पुस्तक का रूप देंगे. पुस्तक का रूप देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसे सौपेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते है. ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ की बात करते हैं. भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर रहते है, ऐसे में उनसे न्याय की उम्मीद करूंगा.

राय कहते हैं कि रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार के मामले को वह दिल्ली में उठायेंगे. उनका कहना है कि भ्रष्टाचार का मामला उठाने पर उन्हें दंडित किया गया. जिसने भ्रष्टाचार किया, वह प्रिय बन गया. राय ने कहा कि मैं खान, कौशल विकास, पथ, मोमेंटम झारखंड, कंबल घोटाला सहित कई मामलों में लिखता रहा. मेरे पास पर्याप्त तथ्य थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. विपक्ष में रहते हुए हेमंत सोरेन ने भी ये मामले उठाये थे.

राय ने कहा कि अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार है. ऐसे मामलों पर कार्रवाई हो़. कई मामले एसीबी में लंबित हैं, उन पर कार्रवाई के निर्देश देें. जब मुझे टिकट नहीं दिया गया था, तब ही मैंने कहा था कि मेरा एक पांव सरकार में है, दूसरा जनसरोकार के साथ दोनों पांव सरकार में नहीं हो सकते. भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकता, चाहे मेरे दोनों पांव सरकार से बाहर क्यों न हो जायें.

राय ने बताते हैं कि मैनहर्ट के मामले में जांच पूरी हो गयी है, लेकिन इस पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई है. उनकी अध्यक्षता वाली समिति से लेकर पांच अभियंता प्रमुख की कमेटी ने अनियमितता पायी है. निविदा निकालने से लेकर निष्पादन तक में अनियमितता पायी गयी है.

राज्य की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा और उनके पति जेबी तुबिद बारी-बारी से राज्य में विजिलेंस कमिश्नर रहे, लेकिन इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की. पूरा मामला विजिलेंस में था. वर्ष 2005 में जो गलती हुई, उसे आज भी रांची भुगत रही है. सिवरेज-ड्रेनेज के नाम पर लूट हुई. मोमेंटम झारखंड में विदेश दौरा पर पैसे खर्च किये गये. राज्य के मुख्यमंत्री व अधिकारियों के रिश्तेदार-करीबी विदेश दौरे पर साथ गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM केजरीवाल ने कहा, विकास की राजनीति का नया युग शुरू

Next Post

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Next Post
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और अर्जुन अवार्डी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d