BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उर्वशी रौतेला के म्यूजिक वीडियो “तेरी लोड वे” का लुक प्रिंसेस डायना से है प्रेरित

by bnnbharat.com
December 1, 2020
in समाचार
उर्वशी रौतेला के म्यूजिक वीडियो “तेरी लोड वे” का लुक प्रिंसेस डायना से है प्रेरित
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अभिनेत्री और सुपर मॉडल उर्वशी रौतेला एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ एक स्टाइल आइकन भी है. रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ तक, उनके द्वारा कैरी किया गया किसी भी तरह का ऑउटफिट तेजी से वायरल हो जाता है. हाल ही में एक्सपीडिशन मैगजीन कवर के लिए पहना गया उनका एक्सक्लूसिव गोल्ड आउटफिट चर्चा का विषय बन गया था. इसके आलावा सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी में पिस्ता ग्रीन कलर की ड्रेस को भी उनके प्रसंशको ने काफी पसंद किया. उर्वशी रौतेला को अगर फैशन क्वीन कहा जाये तो इसमें कोई भी दो मत नहीं है.

हाल ही में, उर्वशी रौतेला के आने वाले म्यूजिक वीडियो “तेरी लोड वे” में उनका एक लुक काफ़ी वायरल हो रहा है. और इस लुक ने सोशल मीडिया पर एक तूफान सा ला दिया है. वायरल फोटो में, अभिनेत्री एक नाज़ुक सी प्रिंसेस की तरह दिख रही है, जिसकी मासूम सी गुड़िया जैसी आंखों में काफी तेज है.

अभिनेत्री ने एक शाही नीले रंग का भारी सीक्विन गाउन पहन रखा है, जिसे मैचिंग करते हुए उन्होंने नीलम के कान के टॉप्स पहन रखे है. लेकिन उनके मुकुट पर सबकी निगाहे थम जाती है जिसमे उर्वशी रौतेला ने एमरेल्ड ग्रीन एंड वाइट क्रिस्टल का टीआरा पहना हुआ है. जिसने उन्हें रियल प्रिंसेस के रूप में परिवर्तित कर दिया है.

इस बारे में जब उर्वशी रौतेला से बात हुई तब उन्होंने कहा, ” यह सच है कि ” तेरी लोड वे ” से मेरा लुक खूबसूरत लेडी डायना के लुक से प्रेरित है. लेकिन फ्यूचर में, मैं अपने दर्शको और चाहने वाले के लिए एक प्रिंसेस की भूमिका निभाने की कोशिश करुंगी. भविष्य में, मैं डिज़्नी प्रिंसेस की भूमिका निभाना चाहूंगी या लेडी डायना की बायोपिक के लिए कोचिंग लुंगी तथा साथ में अपनी रिसर्च भी करूंगी. बहुत सारी आत्मकथाओं को पढ़ने के बाद, मैं अपनी आने वाली फिल्मों में प्रिंसेस भूमिका करना पसंद करुंगी . मुझे पता है कि एक बायोपिक में एक असली राजकुमारी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण, विशिष्ट और बेहद खास होगा. लेकिन यह एक सपना है , जो बहुत जल्द सच भी होगा. ”

उर्वशी रौतेला को आखिरी बार वेब फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में गौतम गुलाटी के साथ देखा गया था, जहां उन्हें अपने दर्शकों से बहुत प्यार मिला था. उर्वशी इसी वर्ष अरब फैशन वीक में रैंप वॉक करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं, जहां उनके 24 कैरेट के सोने के आईशैडो ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैं और तनु बुआ का किरदार एक जैसा है, इसलिए मैंने हां कहा: जूही असलम

Next Post

सीएम के आदेश पर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण

Next Post
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर सीएम ने नमन किया

सीएम के आदेश पर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d