BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड से नीदरलैंड तक छाया हड़िया का जादू, खींचे चले आए पॉल स्ट्रेमर

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
झारखंड से नीदरलैंड तक छाया हड़िया का जादू, खींचे चले आए पॉल स्ट्रेमर
Share on FacebookShare on Twitter

नेहा,
रांची:  नीदरलैंड के रहने वाले हैं पॉल स्ट्रेमर. झारखंड से उनका गहरा रिश्ता है. यहां मिलने वाले ‘हड़िया’ के स्वाद से वे झारखंड खींचे चले आए. रांची के आड्रे हाउस में चले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मलेन में वे शिरकत करने आये थे. पॉल एक मनोवैज्ञानिक है. उन्होंने आदिवासि‍यों की ‘हो’ भाषा पर निबंध लिखा है. आदिवासियों के बारे में अध्ययन भी किया है.

नीदरलैंड में रहकर ऊब चुके थे

सम्मेलन के दौरान BNN BHARAT से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि‍ वे नीदरलैंड में काफी सालों से रहकर ऊब चुके थे. इसीलिए उन्होंने भारत आने की सोची. यहां कुछ जगहों से घूमकर झारखंड के रांची पहुंचे. पॉल बताते हैं कि मेरा रांची भ्रमण का अनुभव बहुत अच्छा रहा. यहां के आदिवासियों के संपर्क में आया और उनसे मिलकर बहुत ही प्रभावित हुआ.

सबसे अलग हटकर है

पॉल ने बताया कि आदिवासियों से मिलने के बाद उन्होंने यहां के लोकल ड्रिंक ‘हड़ि‍या’ का पहली बार स्वाद चखा. उन्हें इसका स्वाद इतना अच्छा लगा कि वे इस ड्रिंक के फैन हो गये. वे बताते हैं कि हड़ि‍या के स्वाद के आगे अन्य मदिरा कहीं नहीं टिकता है. बातचीत में उन्होंने कहा कि‍ यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं. लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है. यहां का खाना स्वांदिष्ट है.

ऐसे बनता है हड़ि‍या

हड़ि‍या चावल से बनता है. इस प्रक्रिया में ‘रानू’ नामक एक जड़ी को भी मिलाया जाता है. विधि के अनुसार, सर्वप्रथम चावल को पकाया जाता है. इसके ठंडा होने के बाद इसे बड़े बर्तन में डाला जाता है. उसके बाद इस पसरे हुए भात में रानू नामक जड़ी के पाउडर को मिलाया जाता है. इसे मिलाकर बर्तन में फर्मेन्टेशन के लिए छोड़ दिया जाता है. जाड़े के दिनों में सिर्फ चावल (भात) और ‘रानू’ के मिश्रण को हड़िया के रूप में तैयार होने में चार से पांच दिन लग जाते हैं. गर्मी में यह दो से तीन दिनों में तैयार हो जाता है. इसके बाद पानी डालकर उसे मिलाया जाता है. फिर सेवन के लिए हड़ि‍या तैयार हो जाता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परिवार की स्थिति हुई दयनीय, अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है पैसे

Next Post

दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में सभी प्रखंड से आए लोगों ने ग्रहण की झारखंड एकता मंच की सदस्यता

Next Post
दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में सभी प्रखंड से आए लोगों ने ग्रहण की झारखंड एकता मंच की सदस्यता

दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में सभी प्रखंड से आए लोगों ने ग्रहण की झारखंड एकता मंच की सदस्यता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d