BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारे वीर सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी: संजय सेठ

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
हमारे वीर सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी: संजय सेठ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज सिल्ली विधानसभा के मुरी रेलवे मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुन रहे थे.

सांसद सेठ ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने जिस बहादुरी के साथ चीन का मुकाबला करते हुए चीनी सेना के 40 सैनिकों को भी मार गिराया. इस वीरता और सैनिकों के पराक्रम को पूरा देश सलाम करता है.

हमारे बीर सैनिकों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है. उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और हमारे वीर जवानों के बदौलत चीन के नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में स्पष्ट कहा कि हम मित्रता निभाना जानते हैं तो दुश्मनों के आंखों में आंख डालकर जवाब भी देना जानते हैं.

उन्होंने कहा कि दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाएगा. मां भारती पर कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा. इस दृढ़ निश्चय वाले हमारे प्रधानमंत्री मोदी के हाथों आज देश सुरक्षित है.

प्रधानमंत्री ने पानी संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों से अपील की और कहा कि जिसे हम सभी लोगों को मिलकर इस पर काम करना है. इस संकट की घड़ी में एक और जहां कोरोना के संकट से लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दुश्मनों से भारत लड़ रहा है.

आत्मनिर्भर भारत के तहत गांव को विकास एवं रोजगार के मुख्यधारा से जोड़कर 2020 तक एक नई दिशा देने वाला भारत बनेगा. मन की बात खत्मत होने के बाद वीर शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

सीताडीह में ग्रामीणों के बीच मोदी सुरक्षा किट का वितरण:

सांसद सेठ ने आज सीताडीह के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच मोदी सुरक्षा किट मोदी आहार और सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया.

सांसद सेठ ने कहा प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने सुंदरी फॉल के विकास के लिए जल्द ही पर्यटन सचिव से बात करने के बात कही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सेनेटरी नैपकिन बनाने के लिए जल्द प्रशिक्षण शुरु किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में साधु चरण महतो, धीरज महतो, बसंत महतो, सुधीर सोनार, राजेंद्र साईं, दिलेश्वर, प्रकाश कर्मकार, रघुवीर महतो, हरिहर महतो, चितरंजन महतो, सतनारायण मुंडा, प्रदीप बेदीया, रंभा देवी, दिवाकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन से आयात होने वाले बिजली उपकरणों की होगी सघन जांच: ऊर्जा मंत्रालय

Next Post

मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज

Next Post
मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज

मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d