नई दिल्ली: पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कपास या अन्य सामग्री के स्थान पर मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा था.
पुलिस ने यूनिट के फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने परिसर में मास्क का ढेर भी बरामद किए.
राजधानी मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जलगांव के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को कथित तौर पर रैकेट की सूचना महाराष्ट्र गद्दा केंद्र में दी गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने कहा, ”जब अधिकारियों ने एमआईडीसी के कुसुम्बा गांव में कारखाने का दौरा किया, तो उन्हें एक गद्दा में इस्तेमाल किए हुए मास्क भरे हुए मिले.”
गवली ने कहा, “कारखाने के मालिक अमजद अहमद मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस रैकेट में अन्य की संलिप्तता की जांच कर रही है.”
पुलिस ने निर्धारित मानदंडों के अनुसार परिसर के चारों तरफ पड़े हुए मास्क के ढेर में आग लगा दी.

