लखीसराय: लखीसराय जिला भाजपा कार्यालय में भाजयुमो लखीसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने की.
जिसमें पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को अधिक से अधिक लोगों के बीच ले जाने एवं संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही चुनाव के दौरान सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के समुचित उपयोग एवं अधिक से अधिक लोगों से आईटी के माध्यम से जोड़ने के कार्य पर विशेष बल दिया गया.
इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देवानंद साहू एवं स्थानीय विधायक श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित तथा उनका विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
भाजपा बिहार प्रदेश से zoom के माध्यम से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों भाजयुमो के सदस्य बैठक में शामिल हुए.

