BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

मन को व्यथित कर गया सृष्टि का यूं चले जाना, एक टीस रह गई : हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेंट जेवियर कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि (उम्र 18) की नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस, अस्पताल में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सृष्टि की मौत मन को व्यथित कर गयी. उसका यूं चले जाना मन को एक टीस दे गया. काश हम झारखण्ड की इस बेटी को बचा पाते. हमने प्रयास किया, लेकिन यह सार्थक नहीं हो सका. मुख्यमंत्री ने सृष्टि के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

एयर एम्बुलेंस से भेजा था लिवर ट्रांसप्लांट हेतु

मुख्यमंत्री को सृष्टि के लीवर ट्रांसप्लांट करने का मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर सृष्टि को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस से नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस लिवर ट्रांसप्लांट हेतु भेजा गया था. लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली और केंद्र सरकार से डोनर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था. ताकि सृष्टि स्वस्थ हो सके. लेकिन इस बीच सृष्टि का निधन हो गया.

राज्य सरकार वहन कर रही है खर्च

मालूम हो कि सृष्टि के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है. मेडिका अस्पताल में सृष्टि के इलाज, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने और ट्रांसप्लांट में होने वाले खर्च मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य सरकार ने वहन की है. सृष्टि के पिता उदय कुमार सिंह मुख्यमंत्री के छायाकार के पद पर कार्यरत हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासनिक और पारंपरिक व्यवस्था का उचित समायोजन कर धरातल पर विकास कार्यों को उतारें: अर्जुन मुंडा

Next Post

शहीदों के सम्मान में निकाली गयी विशाल छात्र समर्थन रैली

Next Post
शहीदों के सम्मान में निकाली गयी विशाल छात्र समर्थन रैली

शहीदों के सम्मान में निकाली गयी विशाल छात्र समर्थन रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d