-
छोटे राज्यों के लिए विशेष सुविधा देने की मांग
रांची: गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को घर वापस भेजने के फैसले का स्वागत किया है.
मंत्री ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है. परंतु छोटे एवं गरीब राज्यों के समक्ष दूर से अपने प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को वापस लाना कठिन कार्य है. इसके लिए केंद्र सरकार को उचित पहल करते हुए दूर के प्रदेशों से मजदूरों, छात्रों को वापस भेजने के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए सहयोग करने की मांग किया है.
ठाकुर ने कहा है कि झारखंड के समीपवर्ती राज्य यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से झारखंड सरकार बस के माध्यम से प्रवासी मजदूरों व छात्रों को वापस ला सकती है. परंतु इन राज्यों के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल, पंजाब आदि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार उचित व्यवस्था करते हुए राज्य सरकार की मदद करे.
दूरस्थ राज्यों से लाने के लिए स्पेशल ट्रेन अथवा अन्य व्यवस्था के माध्यम से केंद्र सरकार उन्हें झारखंड तक भेजवाए. प्रवासी मजदूर एवं छात्रों को वापस घर भेजने की केंद्र सरकार के फैसले का झारखंड सरकार ने स्वागत करती है.

