जावेद अख्तर
गोड्डा: मेहरमा प्रखंड अन्तर्गत कस्बा पंचायत के भागवत झा उच्च विद्यालय कस्बा के परांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महागामा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन कांग्रेस विधायक माननीय दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित हुई.
जनता दरबार में जनताओं कि सिकायत व आवेदन जमा हेतू 21 स्टाॅल लगाया गया था जिससे वहां क्षेत्र से आए लाभुकों को जनता दरबार के माध्यम से जल्द से जल्द सुविधा व लाभ मिल सके.
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सभी विभागों के पदाधिकारीयों को कहा कि जो भी समस्याएं आज जनता दरबार में लेकर पंचायतवासी आए हैं. खास कर पानी बिजली ,बृद्धापेंशन, आवास, आधार कार्ड इत्यादी. उन सभी कि समस्या का निदान जल्द से जल्द कर दिया जाए.
वहां उपस्थित अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं को जल्द निदान कर दिया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहरमा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, अंचलाधिकारी सह बाल विकास पदाधिकारी खगेण महतो, मेहरमा थाना प्रभारी सहित प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारीगण एवं कस्बा पंचायत के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण के साथ पंचायतवासी मौजूद रहे.

