BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
January 6, 2020
in Uncategorized
चेंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक संपन्न

चेंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की मासिक बैठक स्थानीय चेंबर कार्यालय जसपुर रोड गुमला में चेंबर अध्यक्ष हिमांशु केसरी की अध्यक्षता में संध्या 7:30 बजे से प्रारंभ हुई. बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान शुरू करते हुए चेंबर अध्यक्ष के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया तत्पश्चात चेंबर सचिव के द्वारा बीते बैठक तथा माह किए गए कार्यों की संपुष्टि की गई. वहीं बैठक में व्यापार जगत तथा आम जनता के हितों को देखते हुए कई प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श कर दिए गए प्रस्तावों को पास किया गया.

जिनमें मुख्य रूप से व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए माप तौल विभाग का कैंप लगाने जोकि विगत कई वर्षों से पदाधिकारी के गुमला में नही होने के कारण लाइसेंस का नवीकरण नहीं हो पा रहा उसे लगवाने हेतु सहमति बनी. चेंबर के किसी भी कार्यक्रमों में सभी का एक जैसा ड्रेस हो इसलिए ड्रेसकोड पर भी सभी की सहमति बन गयी.

वहीं बैठक में गुमला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक भूषण तिर्की जी का भी चेंबर की ओर से नागरिक अभिनंदन करने पर प्रस्ताव पारित हुआ. जिस पर विधायक से एक निश्चित तिथि लेकर उस दिन चेंबर के द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा.

वहीं बैठक में कई बैंकों के द्वारा व्यापारियों को लोन पास हो जाने पर भी व्यापारियों को बेवजह परेशान किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया. जिस पर सम्बंधित बैंकों पर चेंबर के द्वारा लिखित रूप से ऊपर के पदाधिकारियों को शिकायत की जाएगी. वहीं सामाजिक सरोकार से वास्ता रखते हुए गुमला के जवाहर नगर स्थित अनाथालय में रहने वालों बच्चों के लिए गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा एक वाटर आर ओ लगाने का प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पारित किया गया.

साथ ही उक्त बैठक में ही कई कार्यकारिणी सदस्य जोकि व्यापारियों के हित के लिए काम करेंगे का वचन निभाते हुए चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य में हिस्सा बनते हैं परंतु उसके बावजूद व्यापारियों की समस्याओं से उनका कुछ भी लेना देना नहीं होता है और वह चेंबर की किसी बैठक व गतिविधि में भाग नहीं लेते हैं. ऐसे पांच कार्यकारिणी सदस्यों को चिन्हित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने पर उपस्थित पूर्व अध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सहमति बनी.

यदि नोटिस भेजने के बाद भी उन कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा लिखित रूप में माफीनामा नहीं दिया जाएगा और चेंबर की किसी भी गतिविधि में शामिल नही होंगे तो चेंबर के संविधान के अनुसार कार्य करते हुए उन सदस्यों की कार्यकारिणी समिति से सदस्यता रद्द कर दी जाएगी व उन्हें चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य से निष्कासित कर दिया जाएगा. जिनमें मुख्य रूप से सौरभ कुमार के नाम सबसे ऊपर है जोकि एक भी मासिक बैठक व चेंबर की कोई भी गतिविधि में शामिल नहीं हुए हैं.

बैठक में चेंबर अध्यक्ष हिमांशु केसरी उपाध्यक्ष अनिल श्वेता निर्मल कुमार सचिव राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल साहू, पीआरओ नीरज गुप्ता, विकास मंत्री हनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल, अमीर, वर्तमान अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, कार्यकारिणी सदस्य राजेश लोहानी, अभिजीत जयसवाल, रॉकी, दुर्जय पासवान, गुरमीत सिंह, गोविंद लाल पटेल ,मोहम्मद मुख्तार, अजय कुमार, शंकर लाल जाजोदिया, राजेश कुमार सिंह, अमित, मंत्री दिनेश अग्रवाल संजीव मालानी सहित पूर्व अध्यक्ष अमित माहेश्वरी दामोदर कसेरा पवन कुमार अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Next Post

चाईबासा की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई तुरंत कार्रवाई, दोषी हुए निलंबित

Next Post
चाईबासा की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई तुरंत कार्रवाई, दोषी हुए निलंबित

चाईबासा की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई तुरंत कार्रवाई, दोषी हुए निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d