गुमला: जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान संतोष गोप का पार्थिव शरीर रांची से गुमला लाया गया. जगह- -जगह पर लोग संतोष गोप के समर्थन में नारे लगाए.. ‘जब तक सूरज चांद रहेगा संतोष तेरा नाम अमर रहेगा’ एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए . जहां से भी शहीद का पार्थिव शरीर गुजरा वहां लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये.
आपको बता दें कि पाकिस्तान सीमापार से लगातार गोलीबारी कर सीजफायर की घटनाओं को अंजाम दे रहा है जिस पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों की कार्रवाई का मुहंतोड़ जवाब दिया. इस कार्रवाई में संतोष गोप शहीद हो गए थे.
शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. जहां विधानसभा अध्य्क्ष दिनेश उरांव शहीद के गांव उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

