BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबसे खतरनाक चीनी पटाखे पहुंचने लगे हैं अवैध तरीके से भारत

by bnnbharat.com
October 1, 2019
in Uncategorized
सबसे खतरनाक चीनी पटाखे पहुंचने लगे हैं अवैध तरीके से भारत

The most dangerous Chinese crackers have started reaching India illegally

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चेताया है कि दिवाली को देखते हुए भारी मात्रा में खतरनाक चीनी पटाखे अवैध रूप से भारत पहुंचने लगे हैं. डीआरआई के अनुसार, विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि चीन से आ रहे पटाखे सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं.

निदेशालय के मुताबिक देश में पटाखों का आयात वही कारोबारी कर सकते हैं जिनके पास इसका लाइसेंस है. चीन में बने पटाखे न सिर्फ आबोहवा के लिए खतरनाक हैं, बल्कि विस्फोटक कानून 2008 का भी उल्लंघन करते हैं.

इन पटाखों में प्रतिबंधित लाल सीसा, कॉपर ऑक्साइड और लीथियम सहित कई हानिकारक रासायनों का इस्तेमाल किया गया है. इन पटाखों में मौजूद ऐसे हानिकारक रसायनों की वजह से कई राज्य इन पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.

डीआरआई के मुताबिक चीनी कंपनियां अपना सालाना व्यापार लक्ष्य पूरा करने के लिए भारतीय बाजार की ओर देख रही हैं. यह बात सामने आई है कि कुछ व्यापारी अवैध ढंग से पटाखों को मंगाने की फिराक में हैं. इसे देखते हुए निदेशालय ने सभी जांच और खुफिया एजेंसियों को चीन से आने वाले सामान पर नजर रखने को कहा है.

जानकारों का कहना है कि चीनी पटाखे, भारतीय पटाखों से सस्ते पड़ते हैं और वेरायटी भी रहती है. चीनी व्यापारी जानते हैं कि दिवाली के आसपास भारत में पटाखों की मांग बढ़ जाती है, इस वजह से वे भी यह कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा चीनी माल भारत में खपा दिया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आम आदमी को लगा झटका, रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े दाम

Next Post

JSCA में सबको नचावत राम गोसाईं … होईहे वही जो राम रची राखा वाली कहावत होती है चरितार्थ

Next Post
JSCA में सबको नचावत राम गोसाईं … होईहे वही जो राम रची राखा वाली कहावत होती है चरितार्थ

JSCA में सबको नचावत राम गोसाईं ... होईहे वही जो राम रची राखा वाली कहावत होती है चरितार्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d