BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संचालित हुआ मालवाहक वाहनों का आवागमन, कस्टम एजेंटों की हड़ताल खत्म

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
संचालित हुआ मालवाहक वाहनों का आवागमन, कस्टम एजेंटों की हड़ताल खत्म

संचालित हुआ मालवाहक वाहनों का आवागमन, कस्टम एजेंटों की हड़ताल खत्म

Share on FacebookShare on Twitter

महराजगज:- भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित न०पं०सोनौली के भारतीय कस्टम एजेंटों द्वारा हड़ताल किया गया था. कस्टम एजेंटों का कहना था कि नेपाल भंसार द्वारा हम लोगों को अपनी गाड़ी पास करने हेतु नेपाल जाने से रोका जा रहा है जिससे हम लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।.

आदर्श न०पं० सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कस्टम एजेंटों का समर्थन करने हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि हर हाल में आप लोग की मदद करने का कार्य करूंगा.

जिसके लिए त्रिपाठी नेपाल भंसार के चीफ के आमंत्रण पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव, चौकी इंचार्ज सोनौली अशोक कुमार एवं कस्टम के एजेंटों के साथ नेपाल भंसार कार्यालय पहुंचे और नेपाल भंसार के चीफ कमल कुमार भट्टराई से वार्ता की.

इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय कस्टम एजेंटों को नेपाल भंसार में कोरोना के बहाने एक साजिश के तहत रोका जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मालवाहक ट्रकों के चालकों को कोरोना वाला कह कर प्रताड़ित किया जा रहा है. यहां तक कि ट्रक से उतरकर उन्हें पानी पीने भी नहीं दिया जा रहा है.

त्रिपाठी की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद भैरहवां कस्टम चीफ ने कहा कि भारतीय कस्टम एजेंटों या ट्रक चालकों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कस्टम एजेंट अपने पुराने परिचय पत्र पर ही नेपाल कस्टम (भंसार) में प्रवेश कर अपना कार्य कर सकेंगे.

इस मौके पर त्रिपाठी ने कहा कि भैरहवां विधायक मा०संतोष पाण्डेय ने ट्रान्सपोटरों की इस लड़ाई में मेरा सहयोग किया इसके लिए वह बधाई के पात्र है. विधायक संतोष पाण्डेय ने कहा कि त्रिपाठी के प्रयास से ही आप लोगों ने यह लड़ाई जीती है.
त्रिपाठी बधाई के पात्र हैं.

इस आश्वासन पर कस्टम एजेंट के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्त कर वाहनों को कस्टम से पास कराने में जुट गये है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाज बचाने निकले हैं भाजपा कार्यकर्ता: बाबूलाल मरांडी 

Next Post

वर्कआउट को करती हूं काफी एन्जॉय: जॉर्जिया एंड्रियानी

Next Post
वर्कआउट को करती हूं काफी एन्जॉय: जॉर्जिया एंड्रियानी

वर्कआउट को करती हूं काफी एन्जॉय: जॉर्जिया एंड्रियानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d