BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुकेश अंबानी के घर के पास स्कॉर्पियों से धमकी भरी चिट्ठी भी मिली, लिखा है- ये केवल ट्रेलर, पूरा इंतजाम हो गया है

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
Breaking News मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली लावारिस गाड़ी में मिला विस्फोटक
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः मुंबई में बजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के करीब गुरुवार शाम मिले संदिग्ध कार से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस कार से जांच अधिकारियों को एक धमकी भरी चिट्ठी भी मिली है.
मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार इस चिट्ठी को हाथ से टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा गया है. इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को धमकी दी गई है.
सूत्र ने बताया, ‘एंटीलिया के पास मिली कार में विस्फोटक के साथ हाथ से लिखी चिट्ठी भी मिली है. इसमें टूटी-फूटी और व्याकरण से जुड़ी गलतियों के साथ चिट्ठी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का नाम है और कहा गया है कि ये एक ट्रेलर था और अगली बार और तैयारी के साथ वापसी होगी.’
वहीं, एबीपी न्यूज के अनुसार चिट्ठी में लिखा है, ‘नीता भाभी और मुकेश भैया फैमिली ये सिर्फ एक झलक भर है. अगली बार यह समान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा. पूरा इंतजाम हो गया है. संभल जाना.’
बहरहाल, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है.

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ी मिली थी जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थी. गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की सीट पर मुंबई इंडियंस का बैग भी रखा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल की टीम है जिसके मालिक मुकेश अंबानी हैं. पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है. गाड़ी के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट सत्रः विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के भी तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का किया विरोध, कहा- ये नहीं है फंडामेंटल राइट

Next Post
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का किया विरोध, कहा- ये नहीं है फंडामेंटल राइट

दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का किया विरोध, कहा- ये नहीं है फंडामेंटल राइट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d