BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस, जहां भी जाएगी घोटाला करेगी: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता पीएम का संदेश घरों तक पहुंचाएं
Share on FacebookShare on Twitter

असम: असम के गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेपी नड्डा ने कहा है कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है. असम की जनता ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है.

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा. एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है.

असम में कांग्रेस के द्वारा दी गईं 5 गारंटी पर भी जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं. इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं.

कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी. इनको सेवा का ‘स’ भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है. ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है.

इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे. ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है. नंदीग्राम में भी भाजपा की ​जीत निश्चित है.

राहुल गांधी जी की जानकारियां बहुत सीमित हैं, उनको असम की संस्कृति का ज्ञान थोड़ा कम है. अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों और डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है तो ऐसे लोग बदरुद्दीन को ही पकड़ के चलेंगे.

तमिलनाडु में हम AIADMK के साथ सरकार बनाएंगे, पुडुचेरी में हम एनडीए की सरकार बना रहे हैं और केरल में भी हम एक शक्ति के रूप में उभरने वाले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव के बीच BPF उम्मीदवार BJP में शामिल, आज सुनवाई

Next Post

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विमान, रेल और बस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच

Next Post
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विमान, रेल और बस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विमान, रेल और बस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d