BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के वजूद से जुड़ा है वीर सपूत निर्मल महतो का नाम-सुदेश महतो

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
झारखंड के वजूद से जुड़ा है वीर सपूत निर्मल महतो का नाम-सुदेश महतो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि वीर सपूत निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है. उनके विचार, मूल्य और साहस, आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी और खासकर युवा की जिम्मेदारी है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में निर्मल महतो की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने और भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद सुदेश कुमार महतो ने ये बातें कही.

उन्होंने कहा कि निर्मल दा ने अलग राज्य की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद कर जो अलख जगाई थी, उसे भूला नहीं जा सकता. निर्मल दा का बलिदान युगों तक अमर रहेगा. वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. उनके विचारों को आत्मसात कर और बताए रास्तों पर चलकर ही हम झारखंड को खुशहाल और समृद्ध बना सकते हैं.

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो में निर्णायक नेतृत्व की क्षमता थी. उनके सीने में फौलाद था. वे आंदोलनकारी के साथ विचारधारा भी थे.

निर्मल दा की जरूरत इस राज्य को लंबे वक्त तक थी, पर यह नहीं हो सका. वे हमारे बीच नहीं हैं, पर उनका नाम और कर्म गौरव बनकर मौजूद रहेगा. आजसू पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जयंती पर उन्हें नमन करते हुए झारखंडी जनमानस और भावना के अनुरूप राज्य के नव निर्माण का वचन लेता है, ताकि निर्मल दा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके.

रांची जिला कार्यसमिति की बैठक
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रांची जिला के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. लंबोदर महतो ने की.

29 दिसम्बर को विश्वासघात दिवस मनाएगी आजसू पार्टी
आजसू पार्टी आगामी 29 दिसम्बर को सभी जिला में जनपंचायत लगाकर झारखंड सरकार की विफलताओं को गिनाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर रांची जिला के सभी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है. झूठे वादों के दम पर जनता से विश्वासमत प्राप्त करने के बाद झामुमो महागठबंधन की सरकार ने लोगों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है. स्थानीय नीति, पिछड़ों को आरक्षण, 25 करोड़ के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय को, बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख रोज़गार, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्थायीकरण, किसान कर्ज माफी सहित कई ऐसे वादे हैं जो कोरे साबित हुए.

29 दिसम्बर के कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक प्रखण्ड के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया. प्रभारियों की सूची इस प्रकार है-
तमाड़- रामदुर्लभ सिंह मुंडा, सुनील जयसवाल, बुंडू- संजय महतो, विजय सिंह मानकी, सोनाहातू- सुनील सिंह, सुकरा मुंडा, राहे- संजय सिद्धार्थ, अनगड़ा- जयपाल सिंह, सिल्ली- सुशील महतो, ओरमांझी- जलनाथ चौधरी, नामकुम- राजेन्द्र शाही मुंडा, रातू- राजेन्द्र मेहता, नगड़ी- बनमाली मंडल, इटकी- सरजीत मिर्धा, बेड़ो- रामधन बेदिया, चान्हो- आदिल अजीम, लापुंग- भारत काशी साहू, कांके- नईम अंसारी, बीरेंद्र तिवारी, बुढ़मू- संजय कुमार महतो, खलारी- रामजीत गंझू.

संगठन का किया जाएगा विस्तार
आजसू पार्टी जल्द ही संगठन का विस्तार करेगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नव वर्ष में नए जोश, नयी ऊर्जा के साथ संगठन को और सुदृढ किया जाएगा और वर्तमान सरकार की ग़लत नीतियों के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा. बैठक में सभी पदाधिकारियों ने स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

वर्तमान सरकार मुद्दों से भटकी हुई है और मुद्रा में अटकी हुई है
राज्य की मौजूदा हालात किसी से छिपी हुई नहीं है. झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. प्रदेश में अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है. प्रतिदिन महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं की खबर आ रही है. झारखंड की मौजूदा सरकार जिन मुद्दों और वादों को ले कर सत्ता में आयी थी, वो उन वादों को पूरा कर पाने में पूरी तरह से असफल रही है. राज्य सरकार ट्रांसफ़र-पोस्टिंग और बालू-कोयला के उद्योग में लगी हुई है.

बैठक में रांची जिला के नवनियुक्त प्रभारी तथा गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव सुनील सिंह एवं सुशील महतो, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष सुकरा मुंडा, खिजरी विधानसभा प्रभारी रामधन बेदिया, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांसी, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, रांची जिला प्रवक्ता रोशनलाल मुंडा, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इशान किशन की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उतरेगी झारखंड, टीम घोषित

Next Post

आरपीएफ ने एक नाबालिग और महिला को तस्करों से मुक्त कराया

Next Post
आरपीएफ ने एक नाबालिग और महिला को तस्करों से मुक्त कराया

आरपीएफ ने एक नाबालिग और महिला को तस्करों से मुक्त कराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d