BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नयी विधानसभा को चाहिए प्रतिदिन 10 लाख गैलन पानी, आठ करोड़ की लागत से पानी पहुंचाया जायेगा परिसर तक

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in Uncategorized
नयी विधानसभा को चाहिए प्रतिदिन 10 लाख गैलन पानी, आठ करोड़ की लागत से पानी पहुंचाया जायेगा परिसर तक
Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ
रांची

झारखंड विधानसभा का नया भवन जल्द सरकार को सुपूर्द कर दिया जायेगा. 10 सितंबर 2019 से नये विधानसभा भवन में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी. राजधानी के हटिया डैम से पानी की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए हटिया डैम से आठ करोड़ की लागत से पाइपलाइन बिछायी जा रही है. प्रति दिन 10 लाख गैलन पानी की आपूर्ति विधानसभा के लिए किया जायेगा.

यहां यह बताते चलें कि विधानसभा परिसर के अलावा झारखंड हाईकोर्ट, विस्थापित कालोनी को भी पीने के पानी की आपूर्ति की जायेगी. सरकार की तरफ से तीस लाख गैलन पानी की आवश्यकता बतायी गयी है. इसको लेकर पेयजल और स्वच्छता विभाग के अधिकारी परेशानी में हैं, क्योंकि इस वर्ष की अनियमित बारिश से हटिया डैम की स्थिति भी ठीक नहीं है.

Also Read This : BREAKING : BJP प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास

हटिया डैम में है सिर्फ 14 फीट पानी

जानकारी के अनुसार हटिया डैम में इस बार अब तक हुई बारिश की वजह से पानी का भंडारन नहीं हो पाया है. पिछले वर्ष की तुलना में हटिया डैम में 12 फीट कम पानी है. 22 अगस्त 2019 को हटिया डैम का जल स्तर 14 फीट था. अगले वर्ष डैम का जल स्तर 22 अगस्त को 26 फीट था. पेयजल औऱ स्वच्छता विभाग के नागरिक अंचल के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि रूक्का डैम और गोंदा डैम को छोड़ हटिया डैम की स्थिति ठीक नहीं है.

हटिया डैम से 86.60 लाख गैलन पानी की होती है आपूर्ति

हटिया डैम से राजधानी के 15 से अधिक वार्डों में प्रति दिन 86.60 लाख गैलन पानी की आपूर्ति होती है. डैम से बड़े प्रतिष्ठान जैसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन, पुलिस मुख्यालय, HEC के तीनों प्लांट और आवासीय कालोनी, हटिया रेलवे कालोनी, तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र, CRPF कैंप, ज्यूडीशियल अकादमी, JSCA स्टेडियम, CISF कैंप को भी पीने का पानी सप्लाई किया जाता है. अमूमन तीन लाख की आबादी को डैम से पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है. डैम में जल के कम भंडारन पर सबकी भौंहे अभी से ही तनने लगी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं से प्रशासन का जम्मू-कश्मीर नहीं आने का आग्रह

Next Post

डोभाल के बाद अब जयशंकर करेंगे मॉस्को का दौरा

Next Post
डोभाल के बाद अब जयशंकर करेंगे मॉस्को का दौरा

डोभाल के बाद अब जयशंकर करेंगे मॉस्को का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d