रांची: रांची जिले के नये उपायुक्त के रुप में छवि रंजन ने पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि जिले का विकास हो सके.
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि जिले की सारी विकास योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी हों और आम लोगों के लिए कार्य कर सकें.
इस मौके पर जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित उपस्थित थे.

