साहेबगंज: साहेबगंज जिला के नये उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पहला जनता दरबार लगाया, जिसमें उन्होंने फरियादियों से उनकी समस्या को सुना एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने को कहा.
इस मौके पर जिले के बहुत से फरियादी मौजूद थे.

