BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवविवाहिता ने ससुराल जाने से किया इनकार, कहा… शौचालय बनाओ वरना दे दूंगी तलाक

by bnnbharat.com
October 5, 2019
in समाचार
नवविवाहिता ने ससुराल जाने से किया इनकार, कहा… शौचालय बनाओ वरना दे दूंगी तलाक

The newly married refused to go to her in-law's house, said ... Build a toilet or else I will give divorce

Share on FacebookShare on Twitter

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिला स्थित एक गांव में शौचालय न होने की वजह से नवविवाहिता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. महिला की शादी इसी साल मई महीने में हुई थी. शादी के बाद वो अपने ससुराल में महज तीन दिन ही रही, फिर वो मायके लौट आई. इसके बाद महिला अभी तक ससुराल नहीं गई. उसका कहना है कि जब तक वहां शौचालय नहीं बन जाता तब तक ससुराल नहीं जाउंगी. वहीं, महिला के ससुर का कहना है कि पहले अहमदाबाद जाकर पैसा कमाउंगा तब शौचालय बनवाउंगा.

मामला भिंड जिले के मेहगांव तहसील के ज्ञानेंद्रपुरा गांव का है, जहां एक नवविवाहिता ने घर में शौचालय न होने की वजह से ससुराल जाने से इनकार कर दिया. दरअसल, फूप कस्बे की रहने वाली ज्योति का विवाह धूमधाम से ज्ञानेंद्रपुरा निवासी विवेक पवैया के साथ इसी साल मई में हुआ था. शादी के बाद ज्योति खुशी-खुशी मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची. लेकिन पति के घर पहुंचने के बाद ज्योति को बड़ा धक्का लगा जब उसे पता चला कि ससुराल में शौचालय नहीं है. इतना ही नहीं पानी लाने के लिए भी दो किलोमीटर दूर से हाइवे की सड़क पार कर लाना पड़ता है.

ऐसे में शादी के केवल तीन दिन बाद ही ज्योति ससुराल छोड़कर मायके आ गई और फिर अब तक ससुराल नहीं गई है. इस दौरान चार-पांच बार उसका पति उसे लेने के लिए आया, लेकिन वो नहीं गई. उसका स्पष्ट कहना है कि जब तक घर में शौचालय नहीं बन जाता, तब तक वो ससुराल नहीं जाएगी. हालांकि, उसके पति ने ये कहकर उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की है कि शहर में किराए का मकान लेकर रह लेंगे, लेकिन ज्योति का कहना है कि जब घर है तो वहां शौचालय क्यों नहीं बनवा सकते. शौचालय न बनने की स्थिति में ज्योति ने अपने पति को तलाक देने तक की बात कह दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में 10वीं पास के लिए फायर ऑपरेटर के 706 पदों पर निकली वैकेंसी

Next Post

सात घंटे से कम सोना आपके दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

Next Post
सात घंटे से कम सोना आपके दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

सात घंटे से कम सोना आपके दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d