- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश ने कहा अपने ही विधानसभा में मुख्यमंत्री की हालत पतली तो उनके नेतृत्व में दूसरों का क्या होगा
रांचीः झारखंड चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपने जीत के बड़े बड़े दावे कर रहे . इसी कड़ी में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश का बयान सामने आया . उन्होने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ही विधानसभा में मुख्यमंत्री की हालत पतली तो उनके नेतृत्व में दूसरों का क्या होगा. साथ ही कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबन्धन की सरकार बन रहीं हैं और रघुवर दास की सीट नहीं बचेगी.
धनबाद के छः विधानसभा सीट में से 5 सीट महा गठबन्धन को मिलने जा रही हैं और प्रचण्ड मत से जीत होगी. अखिलेश ने झारखंड के सभी लोगों से अपील की है कि महा गठबन्धन को मजबूत करें. कांग्रेस के लगभग सभी स्टार प्रचारक झारखंड में आएंगे.
सांसद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुमला में जो पुलिस द्वारा गोली चलाई गई और एक बच्चे की मौत हुई हैं वो सब बीजेपी पार्टी करवा रही है.

