रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी कैंसर पीड़ित पूर्णिमा देवी को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए मदद करने का निर्देश दिया है. साथ ही उनके परिवारजनों को तात्कालिक आश्रय हेतु मदद पहुंचाते हुए सूचित करने को कहा है.
कैंसर पीड़ित को मिला आश्रय गृह
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित व उनके परिजनों को जमशेदपुर में आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया. मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने बताया कि संबंधित महिला तथा उनके परिजनों के रहने के लिए मानगो में आश्रय गृह की व्यवस्था करवा दी गई है.
ऑटो में सोने को थे मजबूर
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं. इनको कैंसर हुआ है. इलाज के लिए घर का सब कुछ बेच चुकी हैं.
विगत 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है. परिवार गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण ऑटो में सो रहा है.

