BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

बयान वीर मंत्रियों की लापरवाही से बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या: अजय राय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनिलिस्ट अजय राय ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक निष्क्रियता से झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से झारखंड आ रहे प्रवासी मजदूरों, छात्रों की समुचित स्क्रीनिंग नहीं किए जाने और कोरोना संक्रमण से संबंधित जांच की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण झारखंड में तेजी से फैलता जा रहा है. इस पर काबू पाने में सूबे का स्वास्थ्य महकमा विफल साबित हो रहा है.

राय ने कहा कि झारखंड में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों, छात्रों व अन्य लोगों को रांची पहुंचने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार की ओर से न तो उनके आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है और न ही भोजन की. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है.

प्रशासनिक अधिकारी महज कागजी घोड़े दौड़ा कर आंकड़ों की कलाबाजी कर रहे हैं. राज्य सरकार कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में लाख दावे कर ले, लेकिन सरजमीं पर हकीकत कुछ और बयां करती है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के दावे राज्य सरकार ने किए थे, लेकिन इन दावों की पोल खुल रही है.

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के प्रति भी प्रशासनिक स्तर पर व्यापक उदासीनता बढ़ती जा रही है. राय ने कहा कि इस दिशा में सक्रियता से प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाती, तो इतनी तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण झारखंड में नहीं फैलता. इसके लिए पूरी तरह राज्य सरकार और ब्यूरोक्रेसी में बैठे कतिपय निष्क्रिय पदाधिकारी जिम्मेदार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीण करें डिमांड, 24 घंटे के अंदर देंगे काम: उपायुक्त

Next Post

कृषि का आधारभूत ढांचा बनाने के लिए लाई गई 1 लाख करोड़ की योजना: वित्त मंत्री

Next Post
कृषि का आधारभूत ढांचा बनाने के लिए लाई गई 1 लाख करोड़ की योजना: वित्त मंत्री

कृषि का आधारभूत ढांचा बनाने के लिए लाई गई 1 लाख करोड़ की योजना: वित्त मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d