BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना पॉजिटिव लोगं की संख्या बढ़कर हुई 1003, 84 हुए ठीक, 22 की हो चुकी है मौत

by bnnbharat.com
March 28, 2020
in समाचार
देश में कोरोना पॉजिटिव लोगं की संख्या बढ़कर हुई 1003, 84 हुए ठीक, 22 की हो चुकी है मौत

देश में कोरोना पॉजिटिव लोगं की संख्या बढ़कर हुई 843, 79 हुए ठीक, 19 की हो चुकी है मौत

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 345 लोगों की मौत

  • इलाज के लिए वैक्सिन बनाने में भी मिल सकती है कामयाबी

रांचीः देश में कोरोनो वायरस सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 1003 हो गई है, जिसमें 84 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 21 की मौत हो गई है.

वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस से कोहराम मचा है. हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है. इस बीच भारत के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है.

वैज्ञानिकों ने पहली बार कोरोना वायरस की माइक्रोस्कोप से ली गई तस्वीर जारी की है. कहा जा रहा है कि इस तस्वीर से वैज्ञानिकों को आगे रिसर्च में फायदा मिलेगा.

Also Read This: खुशखबरी: HSSC में निकाली 1,100 से अधिक वैकेंसी

साथ ही ये भी उम्मीद जग गई है कि भारत में इसके इलाज के लिए वैक्सिन बनाने में भी कामयाबी मिल सकती है.

इधर, प्रमुख सचिव (योजना) जम्मू और कश्मीर रोहित कंसल ने कहा कि कश्मीर में 8 और जम्मू में 3 अस्पताल विशेष रूप से #COVID19 के लिए तैयार किए गए हैं.

2,400 उपचार बेड और 1,000 अतिरिक्त संगरोध बेड भी चिह्नित किए गए हैं.

अमेरिका का ऐतिहासिक फैसला

कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दिया 150 लाख करोड़ रुपये का पैकेज-

कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने करीब 150 लाख करोड़ रुपये (2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है.

अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की.

इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे. यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है.

चीन ने क्या कहा

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि चीन 54 नए आयातित कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए हैं, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,295 हो गई है.

हालांकि, शुक्रवार को कोविड -19 का कोई स्थानीय मामला नहीं है. विदेश से लौटने वाले लोगों में कोरोना वायरस संक्रमणों की संख्या 649 हो गई है, जिसमें 54 नए मामलों की सूचना है.

शुक्रवार को चीन मेन लैंड में कुल तीन मौतें हुईं और 29 नए संदिग्ध मामले सामने आए.

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 345 लोगों की मौत

कोरोना वायरस इटली और स्पेन में तो कहर बरपाने के बाद अब अमेरिका में विनाशक बन गया है.

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नये मामले सामने आए हैं.

इस लिहाज से अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नये मरीज सामने आ रहे हैं. इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1लाख पार कर गई है.

इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरी: HSSC में निकली 1,100 से अधिक वैकेंसी

Next Post

समय के साथ चलना ही बेहतर: नीता शेखर

Next Post
समय के साथ चलना ही बेहतर: नीता शेखर

समय के साथ चलना ही बेहतर: नीता शेखर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d