RANCHI:- झारखंड में शनिवार को 340 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 104239 हो गयी है. आज 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई. सूबे में अब तक 897 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है
जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है, राज्य में करीब 95 प्रतिशत लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 98776 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 411 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 4566 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है। राज्य में अब तक 36 लाख 07 हजार 753 सैंपल की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 86 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 44, बोकारो में 31 ,चतरा से 3 , देवघर में 17 , धनबाद में 44, दुमका में 1 , गढ़वा में 8, गिरिडीह में 2, गोड्डा में 5 , गुमला में 9 , हजारीबाग में 6, जामताड़ा में 5, खूंटी में 5, कोडरमा में 5, लातेहार में 5, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 0 ,पलामू में 18 , रामगढ़ में 7, साहेबगंज में 6, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 5 और पश्चिमी सिंहभूम में 11 नये मरीज मिले है.
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 94.75 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 92.40 प्रतिशत से 2.35प्रतिशत प्रतिशत अधिक है। वहीं मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.50 प्रतिशत से बेहतर है.

