BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री को वृद्ध महिला ने आपबीती सुनाई और मिलने लगा पेंशन

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
झारखंड में कोरोना जांच का दायरा बढ़या गया है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ प्रखंड स्थित पंसुआ गांव की 80 वर्षीय वृद्धा कैरी कुई को चार साल बाद फिर से पेंशन मिलना शुरू हो गया.  मुख्यमंत्री को उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम ने बताया कि कैरी कुई की पेंशन की राशि प्रतिमाह खाते पर हस्तांतरित की जा रही है. परंतु बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण बैंक द्वारा राशि के आहरण पर रोक लगा दिया गया था. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कैरी कुई को बैंक ले जाकर 20 हजार रुपये का आहरण कराया गया.

पेंशन के साथ राशन भी मिलेगा

मुख्यमंत्री की पहल पर वृद्ध महिला को न सिर्फ पिछले चार साल का पेंशन मिला, बल्कि सरकार द्वारा प्रदत नए ग्रीन राशन कार्ड हेतु आवेदन भरवाते हुए तत्काल राशन भी उपलब्ध करवाया गया है. जल्द ही आधार एवं 29 दिसंबर से पूर्व नया ग्रीन राशन कार्ड उपलब्ध करवाते हुए मुख्यमंत्री को सूचित करने की बात उपायुक्त ने कही है.

यह है मामला

मुख्यमंत्री को बताया गया कि सोनुआ प्रखंड के पंसुआ गांव की 80 वर्षीय वृद्धा कैरी कुई को चार साल से पेंशन मिलना बंद है, क्योंकि उनका आधार कार्ड नहीं है. उन्होंने कई बार आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की लेकिन फिंगरप्रिंट काम नहीं करने के कारण आधार नहीं बना. उनका राशन कार्ड भी नहीं है. मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को मामले की जांच कर कैरी कुई को पेंशन एवं परिवार को अन्य जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का निर्देश दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल मरांडी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर इंटरवेंन पिटीशन

Next Post

हिरण को मारकर खा जाने की घटना से वन विभाग का बड़ा एक्शन

Next Post
हिरण को मारकर खा जाने की घटना से वन विभाग का बड़ा एक्शन

हिरण को मारकर खा जाने की घटना से वन विभाग का बड़ा एक्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d