BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिसे जीवन साथी माना, उसी ने कर दिया वीडियो वायरल

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
जिसे जीवन साथी माना, उसी ने कर दिया वीडियो वायरल
Share on FacebookShare on Twitter


बोकारोः बोकारो की एक युवती ने जिस पर भरोसा कर जीवन साथी बनने का सपना देखा, उसने ही उसके विश्वास की हत्या कर दी. उसका अश्लील वीडियो बनाया, रिश्तेदारों को भेजा, इतना ही नहीं अश्लील साइट पर भी इस वीडियो को डाल दिया. लड़की के भाई ने मामले की शिकायत बोकारो जिले के बालीडीह थाना में की है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है. जल्द ही पुलिस की एक टीम युवक को धर-पकड़ करने के लिए नालंदा जाएगी.
युवती की भाई ने बताया कि बहन की शादी बिहार नालंदा निवासी मंजीत कुमार सिंह से 2018 में तय हुई थी. शादी तय हुई तो दोनों में बातें भी होने लगीं. लड़के के अलावा उसके माता-पिता भी बहन से बात करते थे. वाट्सएप पर वीडियो कॉल भी करते थे. कुछ समय में मंजीत ने उसका विश्वास जीत लिया. इसके बाद उससे अश्लील वीडियो चैट करने लगा. साथ ही बहन की जानकारी के बिना ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इस बीच 2018 में जब घरवाले तिलक चढ़ाने गए तो मंजीत ने शादी से इन्कार कर दिया. हम लोग भी कुछ नहीं बोले. दूसरी जगह बहन का रिश्ता देखने लगी. लड़की के भाई के अनुसार रिश्ता टूट जाने के बाद आरोपित ने फिर बहन से बात करनी शुरू कर दी. उसे शादी करने का भरोसा दिया. उसके मेल से कई निजी फोटो व वीडियो ले लिए. इस बीच बहन को अहसास हो गया कि मंजीत की मंशा उसे बदनाम करने की है, वह उससे शादी नहीं करेगा. बहन ने उससे बात करनी बंद कर दी तो उसने बहन के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाया. उसकी अश्लील तस्वीर उसमें डाल दी. पिछले वर्ष अक्टूबर में बहन ने उससे बातचीत बंद कर दी. इससे मंजीत भड़क गया. हमारे कई रिश्तेदारों को वह अश्लील वीडियो भेज दिया. और तो और बुरे परिणाम की धमकी भी दी. फरवरी में उसने एक अश्लील साइट पर वीडियो डाल दिया. वह बहन को बदनाम कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिसे जीवन साथी माना, उसी ने कर दिया वीडियो वायरल

Next Post

अप्रैल से खुलेंगे कक्षा 1 से 8 तक के प्राइवेट स्कूल!

Next Post
21दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा की होगी क्लास शुरू

अप्रैल से खुलेंगे कक्षा 1 से 8 तक के प्राइवेट स्कूल!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d