BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज़ की कीमत खुदरा बाजार में 80 रुपये से ऊपर जाने की आशंका

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in Uncategorized
प्याज़ की कीमत खुदरा बाजार में 80 रुपये से ऊपर जाने की आशंका

The onion price is expected to go above Rs 80 in the retail market

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नवरात्र के सीजन में प्याज की खपत में गिरावट आएगी. दिल्ली की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी समिति का कहना है कि बीते साल प्याज की मांग में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई थी.

वहीं, मंडी कारोबारियों का कहना है कि कई बार मांग में 50 फीसदी तक की कमी आती है. हालांकि कारोबारियों का दावा है कि मांग कम होने का सीधा असर कीमत पर नहीं पड़ता. इस बार के हालात को देखते हुए प्याज के दाम में कमी आने की संभावना नहीं है.

ऑनियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि इस साल प्याज की मांग में नवरात्र के दौरान करीब 50 प्रतिशत कमी आएगी, लेकिन इसके भाव में नरमी की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र से आने वाले प्याज के दिल्ली नहीं पहुंच पाने से यह हालात बने हैं.

प्याज की उपज पर मौसम की मार पड़ी है. इसी वजह से प्याज की कीमत बढ़ती जा रही है. दिल्ली सरकार के प्याज बेचने पर व्यापारियों ने कहा कि महज चार ट्रक प्याज से दिल्ली का काम नहीं चलेगा. यहां रोज 35-40 ट्रक की खपत है. ऐसे में सरकार की तरफ से महज 100 टन प्याज बेचने से समस्या का समाधान होने वाला नहीं है.

आजादपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में दिल्ली में प्याज की आवक में और कमी आएगी. इसमें करीब 25 फीसदी की कमी आई तो प्याज की कीमत थोक में 35-48 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच सकती है. इसके बाद खुदरा बाजार में कीमत 80 रुपये किलो से भी ऊपर जाएगी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से दिल्ली में आवक नहीं हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हृदयाघात की दहलीज पर देश का हर चौथा युवा

Next Post

शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

Next Post
शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d