शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी
Ranchi:- भाजपा बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती केलिये लगातार कार्य कर रही है. संगठनिक घोषणाओं के बाद पार्टी ने इस कार्य मे अपनी ताकत लगाई है. केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने एवम राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने केलिये हर कार्यकर्ता को सक्रिय करने की योजना पर पार्टी कार्य कर रही.
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज नामकुम में रांची ग्रामीण ज़िला के जिला पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,पूर्व जिलाध्यक्ष जिलेंद्र महतो,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,पूर्व विधायक जीतू चरण राम,रामकुमार पाहन सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में शक्तिकेन्द्र की रचना को सुदृढ करेगी.
पूरे प्रदेश में शक्ति केंद्र /पंचायत स्तर के सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के नीतियों, कार्यक्रमो को जन जन तक और तेजी से पहुचायेगी.

