रांची: भाजपा के कोल्हान मीडिया प्रभारी व झारखण्ड भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लंबे समय से पार्टी से दूर रहने के बावजूद जिस तरह गृह मंत्री अमित साह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे कदावर नेताओ ने उनका बाहे खोलकर स्वागत किया और पार्टी में पूर्व की भाती सम्मान के साथ वापसी कराई वह राज्य ही नहीं देश की राजनीती को एक नई दिशा प्रदान करेगा, भाजपा और सशक्त होगी.
अजय राय ने बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर हर्ष व्यक्त किया और कहा की राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह मरांडी ने विकास का एक खाका खींचा वह उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता रही. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा की भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मरांडी की गतिविधियों पर नजर बनाये रहा और इसी का परिणाम है की मरांडी ने घर वापसी को अपनी सहमति दी.

