BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बन्ना की तमन्ना पूरी होने की राह आसान नहीं, बीजेपी, आजसू, झाविमो, आप, एआईएमआईएम बना रहे मुकाबले को दिलचस्प

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in Uncategorized
बन्ना की तमन्ना पूरी होने की राह आसान नहीं, बीजेपी, आजसू, झाविमो, आप, एआईएमआईएम बना रहे मुकाबले को दिलचस्प

बन्ना की तमन्ना पूरी होने की राह आसान नहीं, बीजेपी, आजसू, झाविमो, आप, एआईएमआईएम बना रहे मुकाबले को दिलचस्प

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना दिख रही है. सरयू राय के जमशेदपुर पश्चिमी सीट छोड़ने के बाद भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता की तमन्ना पूरी होने की राह आसान नहीं दिख रही. उनकी राह में भाजपा, आजसू, झाविमो, आप, एआईएमआईएम के प्रत्याशी रोड़ा बन रहे हैं. ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी के मैदान में खड़े होने से मुस्लिम वोट का बंटवारा होना तय माना जा रहा है. यह स्थिति बन्ना की तमन्ना पूरी करने में सबसे बड़ा बाधक साबित हो सकता है. वहां बीजेपी के देवेंद्र सिंह और आजसू के बृजेश सिंह ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.

लोकसभा चुनाव में भाजपा आगे

लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी को प्रतिद्वंद्वी की अपेक्षा 70 हजार अधिक वोट मिले थे. इससे भाजपा खेमा उत्साहित है. कार्यकर्ताओं की बदौलत इस इतिहास को पार्टी दोहराने में लगी है. पार्टी के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं. वहीं इस पर सीट पर आजसू ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव को और रोचक बना दिया है.

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

भाजपा के देवेंद्र सिंह, आजसू के बृजेश सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह, झाविमो के पंकज साव, आप के शंभु चौधरी, एआईएमआईएम के रियाज शरीफ मैदान में हैं. इसके अलावा भी कई अन्य पार्टियों के प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं.

अब तक बने विधायक

  • 1967 – छोटेलाल व्यास (कांग्रेस)
  • 1972 – राम अवतार सिंह (सीपीआई)
  • 1977 – मो अयूब खान (जनता पार्टी)
  • 1980 – मो शमसुद्दीन (कांग्रेस)
  • 1985 – मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
  • 1990 -मो हसन रिजवी (झामुमो)
  • 1995 – मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
  • 2000 – मृगेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
  • 2005 – सरयू राय (भाजपा)
  • 2009 -बन्ना गुप्ता (कांग्रेस)
  • 2014 – सरयू राय (भाजपा)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने मॉर्निंग वॉकरों से की 7 दिसंबर को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

Next Post

जवान ने की पत्नी और साली की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

Next Post
जवान ने की पत्नी और साली की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

जवान ने की पत्नी और साली की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d