रांची: ईस्ट जेल रोड़ स्थित वीर बिरसा नगर के लोगों ने रविवार को रवि मुंडा के नेतृत्व में पूरे परिसर की साफ़ सफाई की. रवि मुंडा ने सबसे पहले महिलाओं एवं बच्चों के बीच मास्क का वितरण किया. उसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से साफ़ सफाई की.
रवि मुंडा ने बताया कि 10 मई को लाभुकों के बीच महापौर आशा लकड़ा के द्वारा आवंटन पत्र का वितरण किया जाएगा. इसी को देखते हुए लाभुकों ने स्वयं पूरे परिसर की साफ-सफाई की.

