BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन को राज्य की जनता ने भरपूर साथ दियाः राजीव शुक्ला

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन को राज्य की जनता ने भरपूर साथ दियाः राजीव शुक्ला

महागठबंधन को राज्य की जनता ने भरपूर साथ दियाः राजीव शुक्ला

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि महागठबंधन को राज्य की जनता ने भरपूर साथ दिया है. पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन झारखंड में सरकार बनाएगी. रघुवर सरकार ने पिछले 5 वर्षों में कोई काम नहीं किया. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सरकार से न छात्र खुश है न युवा खुश हैं और न व्यापारी खुश हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पत्रकार भी खुश नहीं हैं. विकास के नाम पर तो यही देखने को मिल रहा है.

शुक्ला मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि महंगाई 11% बढ़ गई है. यूपीए सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून लाया था उसे भी यहां की सरकार ने छेड़छाड़ कर दिया. यहां तक कि सीएनटी एसपीटी एक्ट को भी बदलने का प्रयास किया. यह सिर्फ इसलिए किया गया कि गुजरात उद्योगपति को जमीन दी जा सके.

उद्योगपतियों को संथाल में दी गई जमीन

शुक्ला ने कहा कि संथाल परगना में जो भूखंड उद्योगपति को दिया गया उसका झारखंड को क्या लाभ होगा यह सरकार को बताना चाहिए. 400 मेगावाट का बिजली का उत्पादन होगा जो बांग्लादेश को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 24 घंटे झारखंड के लोगों को बिजली देने का वादा किया था और कहा भी था कि अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो वोट नहीं मांगेंगे मैं पूछना चाहता हूं कि आपको 24 घंटे बिजली मिल रही है. राज्य सरकार ने एक लाख नौकरी देने की बात कही थी. जिन्हें नौकरी दी गई आज वह कहां है यह सभी जानते हैं सिर्फ राज्य के युवाओं को धोखा देने का काम हुआ है.

4500 सरकारी स्कूल को बंद किया गया

शिक्षा की बात करें तो 4500 सरकारी स्कूल को बंद किया गया वहीं 23 और निजी स्कूल को मान्यता दी गई. भाजपा सरकार संसद में भी यही काम करते हैं, सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम हो रहा है. आज प्रधानमंत्री झारखंड के लोगों से वोट मांग रहे हैं लेकिन राज्य की जनता को यह बताने में असमर्थ है कि राज्य सरकार ने झारखंड वासियों के लिए क्या किया.

मैं राज्य की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उनके पास सुनहरा मौका है. भाषण और विज्ञापन की सरकार को बदलना है और महागठबंधन की सरकार बनाना है झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है लेकिन पूरे देश की नजर इस चुनाव पर हैं. कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जहां भी मैं गया हूं झारखंड चुनाव की चर्चा हो रही है और पूरे देश के लोग चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं चार चरणों की चुनाव समाप्त हो चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

14 वर्षीय युवती ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Next Post

वर्कस कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों बीच छेड़खानी को लेकर चाकूबाजी

Next Post
वर्कस कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों बीच छेड़खानी को लेकर चाकूबाजी

वर्कस कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों बीच छेड़खानी को लेकर चाकूबाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d