BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाय-पकौड़े बेंचने वाले एक गरीब शख्स से पीएलएफआई नक्सलियों के नाम पर मांगी गई पांच लाख की लेवी नहीं देने व पुलिस को बताने पर फौजी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की भी मिली धमकी

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share on FacebookShare on Twitter


चतरा:-चतरा जिले के नक्सल प्रभावित प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी नरेश प्रजापति से एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई यानी (पीपुल लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) नक्सली संगठन के नाम पर 5 लाख रुपये की लेवी मांगी गई है. और वह भी चाय-पकौड़े बेचने वाले एक गरीब शख्स से. इस बाबत प्रताड़ित व्यक्ति नरेश भारती के दुकान पर पीएलएफआई के नाम से एक पर्चा भी चिपकाया गया. जिसमें लेवी नहीं देने व पुलिस को बताने पर फौजी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई है. इस संबंध में नरेश भारती ने प्रतापपुर थाना को लिखित सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन में नरेश प्रजापति ने कहा है कि मै अपने गांव में संचालित एक छोटा से होटल में चाय व पकौड़ी बेचकर किसी तरह से परिवार चला रहा हूं. पिछले दिनों किसी अज्ञात तत्वों द्वारा मेरे होटल की दीवार पर पीएलएफआई संगठन के नाम पर पोस्टर चिपकाया गया. फिर बाद में मेरे मोबाईल नम्बर पर कई बार फोन कर धमकियां देते हुए पांच लाख रूपये लेवी की मांग भी की गई. नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा. धमकी देने वाले उस शख्स ने अपना नाम सौरभ यादव बताया है. मिल रही धमकी से नरेश प्रजापति काफी डरे-सहमे हैं. उन्होने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं दूसरी ओर इस संबंध मे थाना प्रभारी नईम अंसारी ने बताया कि आवेदन के अलोक मे प्रतापपुर थाना कांड संख्या 234/20 के जरिए मामला दर्ज कर लिया गया है. इधर पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए धमकी देने वाला व्यक्ति के धर-पकड़ के लिए पुलिस अभियान चला रही है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में राजस्व के नुकसान की भरपाई संभव नहीं, कई अन्य क्षेत्रों से गैप को भरने की हो रही है कोशिश-वित्तमंत्री बजट के लक्ष्य को पूरा करने की होगी कोशिश

Next Post

धरोहर श्रृंखला की 29वीं वीडियो को प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर किया अपलोड

Next Post
उपचुनाव में जनता ने फिर महागठबंधन पर विश्वास जताया-रामेश्वर उरांव

धरोहर श्रृंखला की 29वीं वीडियो को प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर किया अपलोड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d