आज दर्जनों हॉकी स्टार देने वाले करंगागुड़ी गांव को गोद लेंगे विधायक
सिमडेगा:- देश को दर्जनों हॉकी का सितारा देने वाले गांव करंगागुड़ी की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली है. इसके लिए सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कदम बढ़ाया है. छह फरवरी को विधायक बाड़ा करंगागुड़ी गांव को गोद लेंगे. साथ ही गांव में व्याप्त सभी समस्याओं को दूर करेंगे. विधायक ने बताया कि करंगागुड़ी गांव ने देश को दर्जनों हॉकी स्टार दिए हैं. लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने इस गांव का विकास कराने के लिए ध्यान नहीं दिया. जिसके कारण आज भी देश का नाम बिदेशों में भी रौशन करने वाले यहां के खिलाड़ी ढ़ीबरी की रोशनी से रात का अंधेरा दूर करने को विवश हैं. वहीं गांव में कई मुलभूत सुविधाओं का भी आभाव है. जिसको देखते हुए वे गांव का गोद लेने का मन बनाया है. उन्होंने बताया कि गांव में व्याप्त सभी समस्याओं को जल्द दूर करते हुए गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मौका दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव पहुंचकर देश को मेडल दिलानी वाली संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग एवं सुषमा कुमारी को भी सम्मानित करेंगे.’
