नई दिल्ली:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस घटना में पायलट घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से यह ट्रेनी विमान बड़वई गांव के एक खेत में हादसाग्रस्त हुआ है. हादसे में दो पायलटों को हल्की चोट आई है. वहीं एक अन्य पायलट की स्थिति सामान्य है. घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.
वहीं मौके पर गांधी नगर थाने के प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी. उन्होंने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जा रहा था.

