BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस कप्तान ने असहाय लोगों को स्वयं भोजन परोस कर पेश की मानवता की मिशाल

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
पुलिस कप्तान ने असहाय लोगों को स्वयं भोजन परोस कर पेश की मानवता की मिशाल
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने कर्तव्य के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की अपनी हाथ भोजन परोस कर मानव सेवा की नयी मिशाल पेश की है.

पुलिस अधीक्षक ने इसी क्रम में पुलिस कर्मियों का कर्त्तव्य के साथ मानव सेवा करने का आह्वान किया है. लकड़ा ने आज नगर थाना का निरीक्षण करने के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे सामुदायिक किचन में जरूरतमंद असहाय लोगों को स्वयं अपने हाथ से खाना परोस कर खिलकर मानव सेवा की नयी मिशाल पेश की.

सामुदायिक किचन में खाना खाने वाले असहाय जरूरतमंद लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस मानवीय संवेदना पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस संकट की घड़ी में असहाय, जरूरतमंद लोगों की मदद कर मिशाल पेश की है.

इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाय कम है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लकड़ा ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें और सुरक्षित रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. पुलिस प्रशासन के मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोजगार बंद रहने तथा भोजन के बिना किसी भी व्यक्ति को भूखे नहीं सोना पड़े, इस उद्देश्य से समूचे राज्य में जरूरमंदों, गरीब, मजदूर और असहाय लोगों को भोजन कराने के लिए सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किया जा रहा है. जहां प्रतिदिन असहाय, बेसहारा लोगों को भोजन कराया जा रहा है.

इसी क्रम में रविवार को एसपी अंबर लकड़ा ने नगर थाना में संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी नगर थाना परिसर पहुंचे और जरूरमंद, गरीब और असहाय महिला, बुजुर्गो, बच्चों एवं मजदूरों को अपने हाथों से परोस कर भोजन कराया.

उन्होंने सामुदायिक रसोई घर के निरीक्षण के क्रम में रसोई के साथ भोजनस्थल पर साफ-सफाई रखने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने लोगों को सामाजिक शारीरिक दूरी बनाये रखने और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सेवा भाव से मानव सेवा का कर्त्तव्य निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि कर्त्तव्य ही असल में मानव सेवा है. उन्होंने कहा कि सेवा भाव से कर्त्तव्यों निर्वहन से जरूरतमंद असहाय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति सुखद संदेश जाता है.

इस मौके पर उन्होंने ने पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी संजय मालवीय को स्वच्छता और सामुदायिक रसोई में सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के साथ जरूरमंदों को सुविधा मुहैया करवाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि थाना परिसर में संचालित रसोई में भोजन के लिए आने वाले जरूरतमंदों को हाथ की धुलाई कराकर भोजन कराने के निर्देश दिये. फोटो-दुमका में जरुरतमंदों को परोस कर भोजन कराते पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 लाख बिहारी प्रवासियों तक हेल्पलाइन के जरिए पहुंची सरकार

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची को मौत

Next Post
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची को मौत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची को मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d