BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की राजनीति करवट ले रही है, आजसू उसे बल दे रही है : सुदेश महतो

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in Uncategorized
झारखंड की राजनीति करवट ले रही है, आजसू उसे बल दे रही है : सुदेश महतो

झारखंड की राजनीति करवट ले रही है, आजसू उसे बल दे रही है- सुदेश महतो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति करवट ले रही है. आजसू पार्टी उसे बल देने का प्रयास कर रही है. आजसू पार्टी का बड़े रूप और स्वरूप में विस्तार हो रहा है.

पार्टी के संबंध में जो पुरानी मान्यता थी वह अब धीरे-धीरे बदल रही है. झारखंड की राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण हो रहा है. पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी ने जो संकल्प व्यक्त किया है जनता उस पर जरूर विश्वास जताएगी. सरयू राय के सवाल पर एक बार फिर से सुदेश महतो ने कहा कि व्यक्तिगत निर्णय के तहत उन्होंने अपना कदम उठाया है. यदि किसी विषय विशेष पर वे लड़ाई शुरू करते हैं तो आजसू पार्टी निर्णय लेगी.

पूर्व विधायक विष्णु भैया ने थामा आजसू का दामन

पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जामताड़ा से पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विष्णु भैया ने मंगलवार को आजसू का दामन थाम लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुदेश महतो एक जुझारू नेता है. इनके नेतृत्व में गांव गरीब की लड़ाई में वे अब शामिल हो गए हैं. विष्णु भैया ने कहा कि पार्टी का जो उद्देश्य और संकल्प है उसे पूरा करने में वे अपना पूरा सहयोग देंगे.

वर्षा गाड़ी की हुई घर वापसी

आजसू पार्टी से राजनीति की पारी शुरुआत करने वाली वर्षा गाड़ी ने आज एक बार फिर से आजसू पार्टी का दामन थाम लिया.इससे पहले वे आजसू छोड वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई थी. दोबारा सदस्यता हासिल करने के बाद वर्षा गाड़ी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सिर्फ आदिवासी के नाम पर राजनीति करती है. आदिवासी चेहरों की वहां कोई अहमियत नहीं है.

मिलन समारोह में जनसंघ और भाजपा से जुड़े नेता राजेंद्र नाथ महतो, रांची के चुन्नू खान और पार्षद नाजिमा राजा समेत कई अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Next Post

धड़ल्ले से बिक रही अवैध महुआ व देशी-विदेशी शराब, प्रशासन मौन

Next Post
धड़ल्ले से बिक रही अवैध महुआ व देशी-विदेशी शराब, प्रशासन मौन

धड़ल्ले से बिक रही अवैध महुआ व देशी-विदेशी शराब, प्रशासन मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d