रांची: रांची जिले के सभी 305 पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है. जिले के गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की पहल पर दाल-भात मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है.
ज़िले के विभिन्न पंचायतों में 544 मुख्यमंत्री दीदी किचेन का संचालन किया जा रहा है. लॉक डाउन के पहले इन दाल-भात केन्द्रों में भोजन करने वाले लोगों को पांच रूपये अदा करने पड़ते थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण काल में जरूरतमंदों को राहत देते हुए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
544 मुख्यमंत्री दीदी किचेन से आज 45820 लोगों को मिला भोजन
उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में 544 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है.
विभिन्न पंचायतों में संचालित 544 मुख्यमंत्री दीदी किचन से 24 अप्रैल 2020 को 45820 लोगों को भोजन उपलब्ध हुआ.
आपको बताएं कि इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केंद्रों पर भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है.

