BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भोजन

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भोजन

मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भोजन

Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 302 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन
  • 13 अप्रैल 2020 को 29204 लोगों को मुख्यमंत्री किचन से उपलब्ध हुआ भोजन
  • जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदीयां कर रही मुख्यमंत्री किचन का संचालन
  • बुढ़मू और तमाड़ प्रखंड में लगाया गया रूरल हॉट

रांची: वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते रांची जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है.

रांची ज़िले के सभी सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान असहाय, गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों के सामने भोजन की समस्या ना हो इस उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है.

Also Read This: देर रात हिंदपीढ़ी में लोगों ने किया बवाल, प्रशासनिक टीम पर पथराव

विभिन्न पंचायतों में संचालित 302 मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीबों का पेट भर रहा है. 13 अप्रैल 2020 को इन सभी मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से 29204 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है. जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है.

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है. अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं.

लॉकडाउन अवधि में विभिन्न प्रखंडों में रूरल हाट भी लगाया जा रहा है. दिनांक 13 अप्रैल 2020 को बुढ़मू और तमाड़ प्रखंड में रूरल हाट लगाया गया. जहां से लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद DC की अपील, निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि की फीस और बस भाड़ा ना लें

Next Post

BIRTHDAY SPECIAL: भारत के संविधान को बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती आज

Next Post
BIRTHDAY SPECIAL: भारत के संविधान को बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती आज

BIRTHDAY SPECIAL: भारत के संविधान को बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d