BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीवाली और छठ पूजा तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन, 80 करोड़ लोगों को होगा लाभ

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
दीवाली और छठ पूजा तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन, 80 करोड़ लोगों को होगा लाभ
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: देश में जारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त राशन की योजना पांच महीने बढ़ाई जा रही है. अब ये योजना नवंबर तक देश में लागू रहेगी. इस योजन के तहत गरीबों को 5 किलो मुफ्त गेंहू या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना को नंवबर तक लागू करने में 90 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा. पीएम ने ये भी कहा कि जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से नवंबर तक इसमें डेढ़ लाख करोड़ तक का खर्च आएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि हम कोरोना के साथ-साथ ऐसे मौसम की ओर बढ़ रहे हैं जहां पर तमाम तरह की बीमारियां होती हैं. ऐसे में सभी को अपना ध्यान रखने की जरूरत है. मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि अपना ध्यान रखें.

पीएम मोदी ने कहा कि अनलॉक होने के बाद से लापरवाही बढ़ रही है. पहले मास्क लगाने और 2 गज की दूरी और हाथ धोने को लेकर हम सतर्क थे, लेकिन जब ज्यादा ध्यान रखना है तो हम लापरवाही बरत रहे हैं. हमें फिर से पहले जैसी सतर्कता दिखाने की जरूरत है, खासकर कि कंटेनमेंट जोन में. नियमों का पालन न करने वालों को रोकना, टोकना और समझाना भी होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्थानीय प्रशासन को चुस्ती से काम करना होगा, ताकि लोग लापरवाही न बरतें. भारत में चाहे गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकजुटता के अभाव में विश्व में हालात और बिगड़ सकते हैं: WHO

Next Post

ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Next Post
ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d