शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ,अयोध्या: सांसद लल्लू सिंह द्वारा अयोध्या बसखारी स्वीकृत मार्ग के मया बाजार, गोशाईगंज, अंबेडकर नगर बाजार व बसखारी बाजार में बाईपास बनाने के संबंध में लिखे गये पत्र के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान करते हुए इसका स्टीमेंट बनाने के लिए आख्या मांगी है.
इस विषय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने आदेश जारी किया है. इससे इन बाजारों का अस्तित्व समाप्त होने की संभावना पर पूरी तरह से विराम लग जायेगा.
वहीं बाईपास बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की. सांसद लल्लू सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के आदेश के उपरान्त संयुक्त सचिव अभय कमार के द्वारा प्रमुख अभियन्ता लोकनिर्माण विभाग व मुख्य अभियन्ता को आख्या उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी दी.
इसके विषय में लोकनिर्माण विभाग के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव जारी आदेश में सांसद लल्लू सिंह द्वारा किये गये अनुरोध के आधार पर स्वीकृति व स्टीमेंट के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित करने की बात भी कही गयी है.
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनभावनाओं का पूरा ध्यान रखती है. मया बाजार, गोसाईगंज बाजार व अम्बेडकर नगर एवं बसखारी बाजार में बाईपास बनाये जाने से बाजारों की अस्तित्व भी विद्यमान रहेगा तथा बेहतर आवागमन की सुविधा भी जनता को मिल सकेगी.
जनता के समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार आग्रह स्वीकार किया तथा उसके विषय में एक स्पष्ट आदेश भी जारी किया. यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री आम व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के लिए सदा तत्पर रहते है. दो जनपदों में स्थित व्यापारियों की तरफ से उनकी समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र है.
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप कुमार जायसवाल, शेखर जायसवाल, विजय लक्ष्मी जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, अवधेश स्वर्णकार, श्रीनाथ अंगियार, बजरंग चौरसिया मौजूद रहे.

