BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डाक विभाग ने सबरीमाला ‘स्वामी प्रसादम’ को देश भर में भक्तों के घर तक पहुंचाने का लिया निर्णय

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
आज से खुल रहा सबरीमाला मंदिर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: डाक विभाग ने सबरीमाला ‘स्वामी प्रसादम’ को देश भर के भक्तों को उनके घर पर ही वितरित करने का फैसला किया है. डाक विभाग ने देश के हर एक कोने कोने को कवर करने वाले अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग करते हुए भक्तों के द्वार तक सबरीमाला मंदिर के “स्वामी प्रसादम” के वितरण के लिए एक व्यापक बुकिंग और वितरण पैकेज विकसित किया है.

केरल पोस्टल सर्कल ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति के लिए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के साथ एक समझौता किया है. भक्त अब प्रसादम के प्रत्येक पैकेट के लिए केवल साढ़े चार सौ रुपये का भुगतान करके भारत के किसी भी डाकघर से अपने लिए स्वामी प्रसादम मंगवा सकते हैं.

इसमें एक पैकेट अरावना, आदियाशिष्ठम,  घी, विभूति, कुमकुम, हल्दी और अर्चनाप्रसादम दिए जाते हैं. एक भक्त एक बार में दस पैकेट तक ही मंगा सकते हैं. जैसे ही प्रसादम को स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से बुक किया जाता है, तभी स्पीड पोस्ट नंबर के साथ एक संदेश तैयार होगा और एसएमएस के ज़रिये से भक्त को सूचित किया जाएगा. भक्त इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रसादम के आगमन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं.

इस विशेष सेवा के लिए जनता से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. पूरे भारत में अब तक लगभग 9000 से अधिक ऑर्डर बुक किए जा चुके है. यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.

सबरीमाला मंदिर को इस वर्ष के “मंडलम सीजन तीर्थयात्रा” के लिए 16 नवंबर 2020 से भक्तों के वास्ते खोला गया है. मौजूदा कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों को इस धर्मस्थल पर आने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ा है. इस सीजन में प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में भक्तों को ही दर्शन के लिए जाने की अनुमति थी. इस मौसम में तीर्थयात्रा के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के कारण भगवान अयप्पा के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या कोविड प्रोटोकॉल को पूरा करने में सक्षम नहीं थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड से टीम रवाना

Next Post

5 दिसंबर से इन रूटों पर Spicejet शुरु कर रहा 20 नई उड़ानें

Next Post
Air India के बाद अब SpiceJet अमेरिका के लिए भरेगी उड़ान

5 दिसंबर से इन रूटों पर Spicejet शुरु कर रहा 20 नई उड़ानें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d