रांची: विश्वव्यापी कोरोना कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के सभी जिलों में नौ बजे नौ मिनट तक लोगों दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल का फ्लैश लाईट जलाकर सामूहिक एकता का परिचय दिया. कोरोना के अंधकार के खिलाफ प्रकाश की ताकत दिखी और गांव से लेकर शहर तक रोशनी से जगमग नजर आया.
रविवार को रात नौ बजे ही सभी लोगोंन घरों की बत्तियां बंद कर दी ओरह घर दीपों से जगम हो उठा. लोग अपने घर के बाहर और बालकोनी में दीय और टॉर्च जलाकर कोरोना के खिलाफ दूसरी जंग की शुरुआत की.
राजधानी रांची के रातू रोड, हरमू, लालपुर, हिनू, अरगोड़ा, नगड़ा टोली, बर्दवान कंपाउंड, बिरघा कॉलोनी, करमटोली, कोकर सहित पूरा सर्कुलर रोड आदि इलाकों में दीये जगमगा रहे थे.
दीये जलाने को लेकर बड़ों के साथ- साथ बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था. इस दौरान कहीं-कहीं से पटाखे फोड़े जाने की भी आवाज आयी.
दीप जलते ही दीपावली से माहौल हो गया. लोग दीप जलाने के साथ-साथ पटाखे भी जला रहे थे. सारे लोग अपने आंगन में मस्ती करते देखे गए. लोग अपने घर के आगे मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर 9 मिनट तक खड़े हो गए.
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक प्रतिबद्धता, धार्मिक मान्यता और सामुदायिक एवं जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों ने रोशनी कर लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित की.

