BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2009 से पहले के लॉज एवं हॉस्टलों के नक्शा में छूट देने की शक्ति निगम को नहीं, राज्य सरकार को भेजा जायेगा प्रस्ताव

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
2009 से पहले के लॉज एवं हॉस्टलों के नक्शा में छूट देने की शक्ति निगम को नहीं, राज्य सरकार को भेजा जायेगा प्रस्ताव

http://bnnbharat.com/policemen-will-get-leave-only-in-case-of-death-

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  नगर निगम की बैठक मंगलवार को हुई,  जिसमें 21 एजेंडों पर चर्चा किया गया. बैठक में कुल 15 एजेंडों को स्वीकृती दी गई.  इनमें से कुछ महत्वपूर्ण एजेंडों को भी स्वीकृति मिली. मेयर आशा लकड़ा ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि लॉज एवं हॉस्टल को रजिस्ट्रेशन में हो रहे दिक्कत को देखते हुए उन सभी लाॅज एवं हॉस्टलों जो 2009 से पहले का है उन्हें नक्शा में छूट देने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में लाया गया था परंतु नगर पालिका अधिनियम में निगम को यह शक्ति नहीं है. इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजने की सहमति बनी है.  अब इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार के निर्णय के बाद ही रांची नगर निगम के द्वारा इसे लागू किया जा सकता है. इसके अलावा जलकर की राशि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को राज्य सरकार के आदेश पर हस्तांतरित की जाती थी, अब वह राशि रांची नगर निगम स्वयं रखेगी.
मेयर ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगों को जलापूर्ति करने में समस्या होती थी और सरकार को पैसे की मांग करनी पड़ती थी, इन सभी विषयों को देखते हुए जलकर की राशि अब रांची नगर निगम अपने पास ही रखेगी.
उन्होंने ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए कुल 2360 निगम के सफाई कर्मचारियों को प्रति माह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 2000 हजार दिया जा रहा है। इस खर्च को राज्य सरकार को उठाने हेतु प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। नगरपालिका संपत्ति कर संग्रह और वसूली एवं जलकर वसूली करने वाले एजेंसी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड को 3 वर्षों के लिए कार्य विस्तार करने का प्रस्ताव स्वीकृति मिली.

मेयर ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर भी वाटर हार्वेस्टिंग करने का निर्णय पर विचार विमर्श के पश्चात स्वीकृति मिली. संविदा पर कार्यरत 4 अभियंताओं को मानदेय भुगतान पर सहमति बना साथ ही दैनिक पारिश्रमिक राशि के आधार पर कार्यरत 8 मैकेनिकों को अति कुशल कर्मचारी की श्रेणी में रखने पर भी सहमति बनी.
निगम परिषद की बैठक शुरू होने से पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बैठक में मुख्य रूप से आज रांची के माननीय सांसद संजय सेठ, रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयर्वीगय, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल, कांके के विधानसभा समरी लाल रांची नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद गण रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ने धरती आबा को श्रद्धासुमन अर्पित किया

Next Post

बड़ी खबर: पुलिस कर्मियों को अवकाश परिवार में मृत्यु, विवाह और विशेष कारण होने पर ही मिलेगा

Next Post
बड़ी खबर: पुलिस कर्मियों को अवकाश परिवार में मृत्यु, विवाह और विशेष कारण होने पर ही मिलेगा

बड़ी खबर: पुलिस कर्मियों को अवकाश परिवार में मृत्यु, विवाह और विशेष कारण होने पर ही मिलेगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d