BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्तमान भाजपा सरकार ने जनता को छलने का किया है काम: मुन्ना सिंह

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in समाचार
वर्तमान भाजपा सरकार ने जनता को छलने का किया है काम: मुन्ना सिंह

वर्तमान भाजपा सरकार ने जनता को छलने का किया है काम: मुन्ना सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: झारखंड विकास मोर्चा के सदर विधानसभा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को कटकमदाग प्रखंड में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया.

उन्होंने इसकी शुरुआत कटकमदाग प्रखंड के कूद से की. उसके बाद रेवाली, पसई समेत कई गांवों में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया.

इस दौरान प्रत्येक गांवों में वहां के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया.

मौके पर जेवीएम प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में भाजपा की सरकार ने सिर्फ छलने का काम किया है. सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, सरकारी कर्मियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है.

राज्य की भाजपा सरकार में सिर्फ लूट खसोट हुआ है, विकास के सिर्फ झूठे वादे किए गए हैं. उन्होंने लोगों से आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी की झारखंड में एकमात्र ऐसे नेता है, जो झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार कर सकते हैं और इसकी बानगी वह अपने कार्यकाल में दिखा भी चुके हैं.

उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे हमेशा उनके साथ खड़ा रहेंगे. आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे. कटकमदाग प्रखंड के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया.

कटकमदाग प्रखंड के बाद शहर भर की मस्जिदों के बाहर नमाजियों को गुलाब फूल देकर उनका स्वागत किया और उन्हें झारखंड विकास मोर्चा के नीतियों से अवगत कराया. नमाजियों के स्वागत के दौरान झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह के साथ शहर काजी, हाजी, यूनुस फैजी, जामा मस्जिद के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्लाम, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सचिव मोहम्मद शकील बिहारी, मोहम्मद इमरान, हाफिज समीम, इमाम खान, मोहम्मद मुस्लिम, राजू, गुड्डू, मोहम्मद फिदोस, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद शिवली, सलीम खान, निजाम कुरेशी, निजाम रईस, मोहम्मद चांद, छोटू, हाजी जमीम के अलावा कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.

नमाजियों के स्वागत के उपरांत जामा मस्जिद के अध्यक्ष ने गमछा और टोपी देकर मुन्ना सिंह को चुनाव में जीत की दुआएं दी. कटकमदाग प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ विशेष रूप से द्वारिका नाथ तिवारी, परमेश्वर यादव, जीतू यादव, उमेश ठाकुर, दिलीप यादव, राजा, सोनू सोनी, मोहन पासवान, मनजीत राय, उदय, मुकेश कुमार, राजू यादव, शक्ति सिंह, पप्पू, सोनू, रवि, छोटन साहू समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस बार झारखंड से कांग्रेस को उड़ा देगी जनता : दीपक

Next Post

‘लिंग समानता और आधुनिक जीवन पद्धति: संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

Next Post
‘लिंग समानता और आधुनिक जीवन पद्धति: संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

'लिंग समानता और आधुनिक जीवन पद्धति: संभावनाएं एवं चुनौतियां' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d