रांची: झारखंड विकास मोर्चा रांची महानगर के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने हेमंत सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है.
मंत्रीमंडल विस्तार में हो रही देरी पर जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार पूरी तरह कांग्रेस की चंगुल में फंस चुकी है. जिस प्रकार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली दौड़ लगाना पड़ रहा है, इससे साबित होता है कि हेमंत सोरेन राज्य के दुशरे मधुकोड़ा साबित होंगे.
26 दिनों की सरकार को अबतक सरपट दौड़नी चाहिए थी, लेकिन सरकार गठन के 26 दिनों के बाद भी राज्य की जनता सरकार की नीति एवं नियत नहीं समझ पाई है. जिस उम्मीद से झारखंड की जनता ने हेमंत सरकार को अवसर दिया है, उस उम्मीद के साथ सरकार को आगे बढ़ना चाहिए.
आदिवासियों, मूलवासियों की भावना के अनुरूप सरकार को स्थानीय-नियोजन नीति पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. सिर्फ ट्विटर हैंडल से राज्य की जनता को हक, अधिकार नहीं दिलाया जा सकता.
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबारी करना झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है.
वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हेमंत सोरेन को मधुकोड़ा की तरह इस्तेमाल करना चाहती है. मंत्रिमंडल में ज्यादा संख्या एवं मलाईदार विभाग के लिए कांग्रेस पार्टी हेमंत सोरेन को दिल्ली का चक्कर लगवा रही है.

