BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झाड़-फूंक के बहाने ढोंगी ने 9 दिनों तक किया युवती से दुष्कर्म

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in समाचार
झाड़-फूंक के बहाने ढोंगी ने 9 दिनों तक किया युवती से दुष्कर्म
Share on FacebookShare on Twitter

अमेठी: जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा ने रिश्तेदार की बेटी से झाड़फूंक के बहाने नौ दिनों तक दुष्कर्म किया. पीड़ित युवती ने परिवार वालों को इस घटना से अवगत कराया तो परिजन पीड़ित को लेकर पुलिस के पास पहुंचे. पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित ढोंगी बाबा की तलाश शुरू कर दी.

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका भतीजा बीमार था और बीमारी में ही उसकी मौत हो गई थी. इस बीच उसकी भी तबीयत खराब हो गयी थी. दूर का रिश्तेदार जो परिक्रमा नाम से पुकारा जाता है वो इस समय उसके घर पर आया हुआ था. वह तंत्र मंत्र करता था.

भतीजे की मौत और अचानक मेरी तबीयत खराब होने पर मां ने उसे बताया तो उसने देखकर कहा कि तुम्हारे ऊपर भूत प्रेत का साया है और इसके बाद उसने तंत्र मंत्र से ठीक करने की बात परिवार को बताते हुए अपना काम शुरु कर दिया.

आरोप है कि ढोंगी बाबा ने उसके साथ गलत काम किया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसके घर में मौजूद सभी परिवार की एक-एक करके मौत हो जायेगी. इस पर उसने नौ दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसकी हैवानियत की हद अधिक बढ़ गयी तो पीड़ित युवती ने इस घटना की जानकारी परिवार को बता दी.

वहीं, जब उसे पता चला कि घर में उसकी सारी हरकते पता चल गयी है तो ढोंगी बाबा मौके से फरार हो गया. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर सीओ को अपना बयान दर्ज कराया है. पीड़ित ने इंसाफ मांगते हुए आरोपित ढोंगी को फांसी दिए जाने की मांग की है.

इस बाबत सीओ मुसाफिरखाना ने बताया कि पीड़ित का दूर का एक रिश्तेदार जो सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र का रहने वाला है उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया है. मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विस चुनाव: नियत समय से आगे बढ़ाने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा बयान

Next Post

कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

Next Post
कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d